पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने ESPN Sports पर एक पूछे गए सवाल में कहा कि रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर साबित होंगे।वसीम जाफर ने कहा कि ओवरऑल भी रोहित शर्मा भारत के बेस्ट कप्तान साबित होंगे।
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान चुना गया है।

रोहित शर्मा ने कप्तान बनने के बाद न्यूजीलैंड को 3-0 हराया।
वेस्टइंडीज को वनडे में 3-0 से हराया।
वेस्टइंडीज का T20 सीरीज में भी 3-0 से हराया।
श्रीलंका को 3-0 से T20 में हराया।
श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया।
रोहित शर्मा ने कप्तान बनने के बाद अभी तक सभी सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अभी तक रोहित शर्मा ने सभी घरेलू सीरीज़ खेली है। विदेशी सरजमी पर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये देखने वाली बात रहेगी।