दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई इंडियंस ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा व ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रोहित शर्मा 41 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में शामिल किए गए। अनमोलप्रीत सिंह 8 रन बनाकर कुलदीप यादव का दूसरा शिकार बने। मुंबई इंडियंस का स्कोर 83 रन दो विकेट के नुकसान पर हो गया। इसके बाद ईशान किशन व तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस को की पारी को संभाला।

तिलक वर्मा 22 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने। इसके बाद किरोन पोलार्ड को भी 3 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने चलता किया। इसके बाद ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कुलदीप यादव ने 4 ओवरों में 18 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये। टिम डेविड 12 रन बनाकर खलील अहमद का दूसरा शिकार बने।

वहीं दूसरे छोर पर ईशान किशन ने आक्रमक बल्लेबाजी जारी रखी। ईशान किशन ने नाबाद 81 रन बनाए जिसमें उन्होंने 11 चौके व 2 छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 177 रन पांच विकेट के नुकसान पर पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव को तीन खलील अहमद को दो सफलता हाथ लगी।