IPL 2022 का पहला हाॅफ खत्म हो चुका है। पंजाब ने अब तक 8 मुकाबले खेले है। जिसमें पंजाब ने 4 मुकाबलो में जीत हासिल की है। 4 मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2022 के लिए 4 करोड़ में रिटेन किया था। अर्शदीप आईपीएल में छुपे रुस्तम साबित हुए है। अर्शदीप सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अर्शदीप सिंह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पंजाब की जीत में खास भूमिका निभा रहे हैं।

अर्शदीप सिंह ने 8 मैचों में 6.90 की इकोनॉमी से शानदार गेंदबाजी की है। अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है। अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन को देखते हुए उनको T-20 world Cup में मौका मिल सकता है।
1.अर्शदीप सिंह ने बेगलुरु के खिलाफ 4 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
2.अर्शदीप सिंह ने कोलकाता के खिलाफ 3 ओवरों में 32 रन दिये।
3. अर्शदीप सिंह ने चेन्नई के खिलाफ 2 ओवरों में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
4.अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवरों में 30 रन दिये।
5. अर्शदीप ने मुंबई के खिलाफ 4 ओवरों में 29 रन दिये।

6.अर्शदीप ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवरों में 32 रन दिये।
7.अर्शदीप ने दिल्ली के खिलाफ 1 ओवर में 11 रन दिये।
8.अर्शदीप सिंह ने चेन्नई के खिलाफ 4 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है। अर्शदीप सिंह अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो भारतीय टीम की ओर से जल्द ही खेलने का मौका मिल सकता है।