CSk के फैंस के लिए आ सकती है बुरी खबर चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर।चोट के चलते रविंद्र जडेजा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेला था। upper body injury से गुजर रहे हैं जडेजा। सीजन का आईपीएल जडेजा के लिए कुछ खास नहीं रहा जडेजा ने अब तक 10 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने मात्र 116 रन बनाए है। गेंदबाजी से सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर पाए हैं।

आईपीएल शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी। लेकिन रविंद्र जडेजा की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके चलते दबाव में रविंद्र जडेजा ने अपनी कप्तानी वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आई पी एल 2022 में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें 4 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा है।चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज है। चेन्नई सुपर किंग अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियन से 12 मई को खेलेगी।