पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने एक बयान में विराट कोहली का समर्थन किया है। विराट पिछले कुछ समय से लगातार खराब दौर से गुजर रहे हैं। जिसके चलते क्रिकेट जगत में उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। वहीं पूर्व भारतीय महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि विराट जानते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। विराट को कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। आगे भी अंजुम चोपड़ा ने कहा कि मैंने भारतीय टीम में 30-40 रन बनाते हुए खिलाड़ियों को वर्षों तक खेलते देखा है।

लेकिन विराट ने अपना स्टैंडर्ड ही कुछ इस प्रकार का सेट किया है कि उनके बल्ले से अगर शतक या अर्धशतक ना निकले तो उनकी आलोचनाएं होनी शुरू हो जाती है। विराट एक सुपर स्टार खिलाड़ी है वह जल्द ही अपनी लय हासिल करेंगे।इंग्लैंड दौरे पर विराट ने मात्र 76 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने टेस्ट मैच की पहली पारी व दूसरी पारी में महज 31 रन बनाये थे। इसके बाद टी-20 के दो मैचों में 1व 11 रन ही बना पाये थे।